Breaking News

फतेहपुर जिला अस्पताल में अधेड़ की मौत से हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

फतेहपुर। मंगलवार की सुबह करीब 50 वर्षीय अधेड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरगंज निवासी होरीलाल गुप्ता के पुत्र दिनेश गुप्ता की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां कुछ ही देर बाद दिनेश की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि जिस समय वे मरीज को लेकर इमरजेंसी पहुंचे, उस समय चिकित्सक से लेकर अन्य स्टाफ तक मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण दिनेश की मौत हुई।

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों के मुताबिक, इस बात की भी चर्चा है कि अस्पताल आने से पहले मृतक नवीन मार्केट स्थित चाय की दुकान पर चाय पीकर निकला था। इसके बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

फतेहपुर। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *