खागा, फतेहपुर। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला काउंसिल के कार्यकर्ताओं ने वोट चोर सीट छोड़ो और एसआईआर रद्द करो के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय को छह सूत्रीय ज्ञापन देश की राष्ट्रपति के नाम सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि एसआईआर प्रक्रिया रद्द की जाए, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाए तथा ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं, ताकि लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा की जा सके। इसके अलावा महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें भी उठाई गईं।
ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राम प्रकाश भारतीय, कम्युनिस्ट पार्टी राज्य काउंसिल सदस्य फूलचंद पाल, रामचंद्र, राधे रमण पांडेय, छोटेलाल, शिवनारायण साहू, जंग बहादुर सिंह, मूलचंद पाल, संतोष कुमार, जगदेव, जगन्नाथ, मोतीलाल चौधरी, ज्ञानेंद्र कुमार, एडवोकेट नेम सिंह, एडवोकेट समर सिंह और एडवोकेट विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News Wani
