Breaking News

फतेहपुर में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

फतेहपुर। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 नवंबर को बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिलाधिकारी की अनुमति से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 40 से अधिक राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जनपद स्तरीय कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

रोजगार मेले में ब्लैंकिट, टाटा मोटर्स पंतनगर, पीएम इंटरप्राइजेज, वेलस्पन, युवा शक्ति फाउंडेशन, राक्सा सिक्योरिटी, साईं कृपा फैसिलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, श्याम मैन पावर सर्विसेज, मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज और भारतीय जीवन बीमा निगम सहित विभिन्न कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण एवं रोजगार मेले से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 05180-298602 पर संपर्क करके भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा, 300 लीटर दूध नष्ट और 30 किलो तेल सीज

फतेहपुर। दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *