Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसे के बाद पुलिस बनी मददगार, घायल बाइक सवार को पहुंचाया अस्पताल

फतेहपुर। शहर के लोधीगंज बाईपास के पास शालीमार होटल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी-112 की पीआरवी 9260 टीम के किशोर और पंकज ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अपने पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर उपचार मिल सका।

जानकारी के अनुसार, गणेश कुमार निवासी शिवपुर, थाना मलवां किसी काम से आए थे। वापस घर जाते समय लोधीगंज बाईपास के पास शालीमार होटल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों ने यूपी-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल की हालत को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय उन्हें तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया।

पुलिसकर्मियों की तत्परता से घायल को समय रहते अस्पताल में उपचार मिल सका। उनकी इस मानवीय पहल से घायल की जान बचाने में मदद मिली।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर

फतेहपुर। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *