Breaking News

फतेहपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय, मिशन शक्ति अभियान में अधिकारों और हेल्पलाइन की दी जानकारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, फतेहपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मंगलवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, छेड़छाड़ और उत्पीड़न से बचाव के उपायों के बारे में बताया। महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम चौपालों में ग्रामीणों से किया संवाद

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न गांवों में ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों ने समस्याओं की शिकायत करने और उनके निस्तारण के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं, छात्राओं और आमजन को आपातकालीन सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। साइबर अपराध की शिकायत के लिए आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में भी बताया गया।

पुलिसकर्मियों ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

पुलिस विभाग के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जिले में महिलाओं और बालिकाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, कानूनी अधिकारों की जानकारी देने और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा, 300 लीटर दूध नष्ट और 30 किलो तेल सीज

फतेहपुर। दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *