Breaking News

फतेहपुर के शिक्षक आनंद कुमार मिश्र को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान की सराहना

खागा, फतेहपुर। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले आदर्श शिक्षक आनंद कुमार मिश्र को नगर स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने सम्मानित किया। उन्होंने श्री मिश्र के शैक्षिक योगदान, नवाचारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्यों की सराहना की।

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि आनंद कुमार मिश्र ने नवाचारी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। एक शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि श्री मिश्र का योगदान केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक लेखक, विचारक और समाजसेवी के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके इन प्रयासों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।

राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त कर आनंद कुमार मिश्र ने न केवल अपनी विधानसभा, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने आनंद कुमार मिश्र को मुंह मीठा कराकर अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी श्री मिश्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री अर्पणा सिंह गौतम, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह गौतम, जिला मंत्री विमलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह परिहार तथा हिमांशु त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आनंद कुमार मिश्र को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा, 300 लीटर दूध नष्ट और 30 किलो तेल सीज

फतेहपुर। दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *