Breaking News

महोबा में थाना समाधान दिवस पर सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

 

महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश में जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा थानों पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कुलपहाड़ में उपस्थित रहकर जनसामान्य की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ एवं उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ द्वारा थाना पनवाड़ी पर आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनसुनवाई की गई। उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए संबंधित प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।
थाना समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने का अवसर प्राप्त हुआ। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया।
महोबा पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में विकास कार्यों की समीक्षा पर मंत्री ने कसे अफसरों के पेंच, सड़क-बिजली से लेकर किसानों तक दिए सख्त निर्देश

  *महोबा* राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार मनोहर लाल (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *