Breaking News

नोन नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, शनिवार सुबह बरामद हुआ शव

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के नोन नदी में मवेशी चराने गए 15 वर्षीय किशोर की अचानक पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवटरा गांव निवासी रामकिशुन का पुत्र अंकित शुक्रवार दोपहर मवेशी चराने गया था। इसी दौरान नोन नदी के पास जानवर चराते समय अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में गिर गया और डूब गया।

काफी देर बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर किशोर का शव नदी में उतराता हुआ दिखाई दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

खेत में नीम का पेड़ काटने को लेकर विवाद, विरोध पर महिला को जान से मारने की धमकी

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव निवासी स्व. जुल्फिकार की पत्नी महजून निशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *