Breaking News

खेत में नीम का पेड़ काटने को लेकर विवाद, विरोध पर महिला को जान से मारने की धमकी

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव निवासी स्व. जुल्फिकार की पत्नी महजून निशा ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही अनवर पुत्र इसरार एवं असगर पुत्र अनवर पर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि 11 सितंबर की दोपहर दोनों आरोपित उसके खेत में खड़े नीम के पेड़ को जबरन काटने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

महजून निशा के मुताबिक, आरोपितों ने उसके 25 आम के पेड़ों को काटने के साथ ही नीम के पेड़ को भी काट दिया। घटना के बाद उसने तत्काल पीआरवी-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों भाइयों को समझाया और बाद में कथित रूप से सांठगांठ कर मामले को रफा-दफा कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि दोनों भाई आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और आए दिन मारपीट के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।

About NW-Editor

Check Also

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद कार्रवाई पर सवाल, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश मिश्रा के पुत्र राधेश्याम मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *