Breaking News

आईएएस में 629 वीं रैंक लाने पर विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

– छात्रा रंजना सिंह ने सफलता के दिए मूल मंत्र
– छात्रा रंजना सिंह के सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथि।
खागा, फतेहपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुरातन छात्रा रंजना सिंह सेंगर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंजना सिंह सेंगर एवं कालेज प्रबंधक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन से हुई। अतिथि परिचय के पश्चात रंजना सिंह समेत अतिथियों का बैज अलंकरण कर सम्मानित किया। विद्यालय का गौरव रंजना सिंह सेंगर को विशेष सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ, श्रीफल भेंट किया। रंजना सिंह सेंगर ने बच्चों को बताया कि यदि वे अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और धैर्य के साथ निरंतर प्रयास करते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही सफलता उन्हें प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम सोशल मीडिया का सदुपयोग करते हैं तो वह भी हमें अच्छे परिणाम दिला सकती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने अतिथि महानुभावों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष प्रताप सिंह एडवोकेट, सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल, रजत गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्त, शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र उपस्थिति रहे।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट आईं विद्युत सखी

– डीएम से रोजी-रोटी की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग – कलेक्ट्रेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *