Breaking News

गाजीपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, जनभागीदारी से होंगे कई कार्यक्रम

गाजीपुर 12 सितंबर 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन होना है। जिसमें मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा तथा इस दिन अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर टूल वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी विभागों के प्रमुख विकास कार्यों/अवस्थापना परियोजनाओं, शिक्षण संस्थानो, पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन सहित अन्य स्थानों पर आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा।
विद्यालयों में ड्राइंग, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आंगन मिलन सेवा अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, लाभार्थी माता का सम्मान किया जाएगा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की वृहद अवस्थापना एवं जनोउपयोगी परियोजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस दौरान विकास खंडों में सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा, स्वास्थ्य मेला आयोजित किए जाएंगे, मानव समूह और रंगोली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम जन भागीदारी से आयोजित किया जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के सकुशल संपादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कार्यक्रमों के फोटोग्राफ तथा वीडियो ससमय पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

देवल मठ में गूंजे बाबा कीनाराम के जयकारे, लोकगीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

  सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवल गांव स्थित किनाराम बाबा मठ पर अघोर पीठ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *