फतेहपुर। शिवलोक चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक श्मशान घाट भिटौरा में ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे लावारिस शवों के अंतिम संस्कार से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में आम जनता की मांग को देखते हुए सस्ता एवं सुविधाजनक शव वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट की ओर से शव वाहन का शुल्क मात्र 2000 रुपये निर्धारित किया गया है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को शव ले जाने में परेशानी न हो।
शव वाहन की सुविधा के लिए 9648384436, 9519103940 एवं 7309421412 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जरूरतमंद लोग इन नंबरों पर संपर्क कर वाहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में स्वामी विज्ञानानंद जी, डॉ. आरपी दीक्षित, सुधाकर अवस्थी, मेवालाल मौर्य, राजेंद्र साहू, रामानंद मौर्य, बच्चा पांडेय तथा इंजीनियर जीपी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
News Wani
