Breaking News

श्रीराम राज्याभिषेक मंडल ने घर-घर बांटे आमंत्रण पत्र

– 17 अक्टूबर के राज्याभिषेक कार्यक्रम को लेकर दिखा उत्साह
– श्रीराम राज्याभिषेक को लेकर घर-घर आमंत्रण बांटते मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल के पदाधिकारियों ने घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने पदाधिकारियों के साथ 17 अक्टूबर के राज्याभिषेक राजगद्दी कार्यक्रम को लेकर घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र देते हुए कार्यक्रम में आने के लिये न्योता दिया। कार्यक्रम के संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि इस बार राजगद्दी का महोत्सव अलग अंदाज में रहेगा। साज सज्जा के साथ पीलू तले चौराहे को भगवान राम की राजगददी के अवसर पर अयोध्या की नगरी की तरह सजाया जायेगा जिससे आने वाले अतिथियों को आनंद की अनुभूति हो। महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिये सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया जायेगा। मंडल के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि राजगद्दी कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्म गुरूओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को शायं सात बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेगा जो देर रात तक चलेगा। इस मौके पर श्रीराम राज्याभिषेक मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, अरूण जायसवाल, मो. इस्लाम गुडडू राइन, राजीव पोरवाल, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी, रोहित चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *