Breaking News

दिशा पटानी–तलविंदर डेटिंग की चर्चा पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते पर दिया साफ जवाब

हैदराबाद: पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू, जिन्हें तलविंदर के नाम से जाना जाता है, हाल ही में एक्टर दिशा पटानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. इस रूमर्ड कपल ने हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबेन बेन की शादी में एक साथ शामिल होकर चर्चा बटोरी. शादी के दौरान कपल को एक साथ कार में बैठते हुए देखा गया था. तब से अफवाहें उड़ रही हैं कि ये जोड़ी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन अब तलविंदर ने दिशा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सिंगर से दिशा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया.

सवाल था- ‘क्या आप दिशा के साथ रिलेशनशिप में हैं या नहीं.’ इस पर तलविंदर ने कहा, ‘हम शादी से ठीक पहले ही एक-दूसरे को जान पाए थे. यह सारा अटेंशन हमारे लिए अचानक था.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते. हम अभी भी खुद को समझ रहे हैं, खुद को जानने की कोशिश कर रहे हैं.मैं बस इसे यहीं छोड़ना चाहूंगा क्योंकि अगर वे अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं अफवाहों को अफवाहें ही रहने दूंगा.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वह प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो सिंगर ने जवाब दिया, ‘मुझे हर दिन प्यार होता है, मुझे अभी भी प्यार हो रहा है.’

हालांकि उन्होंने दिशा का नाम साफ तौर पर नहीं लिया, लेकिन इस बयान के समय ने दोनों के बीच रोमांटिक संबंध की अटकलों को और भी तेज कर दिया है. दिशा और तलविंदर के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले तब उड़ीं जब उन्हें उदयपुर में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों में एक साथ समय बिताते देखा गया. इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट और नूपुर के वेडिंग रिसेप्शन में भी देखा गया. एक हफ्ते बाद, उन्हें लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव ऑडियंस के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते देखा गया, जिससे फैंस को लगा कि वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर रहे हैं.

About NW-Editor

Check Also

द केरल स्टोरी 2 टीजर डिलीट होने की चर्चा पर मेकर्स की सफाई: अफवाहों का बताया सच

मुंबई। ‘द केरल स्टोरी 2’ इस 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *