नई दिल्ली:
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सभी 12 राज्यों में SIR की समयसीमा 7 दिन बढ़ा दी है. चुनाव आयोग ने स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) फेज-2 के शेड्यूल में बदलाव किया है. अब ड्राफ्ट वोटर रोल 9 दिसंबर की बजाय 16 दिसंबर को पब्लिश किया जाएगा. साथ ही, एन्यूमरेशन (मतदाता सूची अपडेट) का काम भी बढ़ा दिया गया है, जो अब 11 दिसंबर तक चलेगा. पहले यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक पूरी होनी थी.
क्यों बढ़ाई गई समयसीमा?
निर्वाचन आयोग ने यह फैसला राजनीतिक दलों की चिंताओं के बाद लिया. जानकारी के मुताबिक दलों ने शिकायत की थी कि देशभर में कई जगह BLOs (बूथ लेवल ऑफिसर्स) की कमी है और समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो रहा है. इसी वजह से आयोग ने सभी 12 राज्यों में SIR की समयसीमा 7 दिन बढ़ा दी है.
नया शेड्यूल
- ड्राफ्ट रोल प्रकाशन: 16 दिसंबर (पहले 9 दिसंबर)
- एन्यूमरेशन कार्य: 11 दिसंबर तक (पहले 4 दिसंबर)
एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में, ECI ने गिनती की डेडलाइन 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी. SIR की यह एक्सरसाइज अभी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल राज्यों और UTs में चल रही है.
News Wani
