Breaking News

दामाद की घर में घुसकर हत्या, ससुराल वालों पर आरोप; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

यूपी। हरदोई जिले में अंतर जातीय लव मैरिज पर युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने सोमवार रात युवक को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में ससुर, चचिया ससुर, साले और सलहज समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव ग्राम बदरुद्दीनपुर निवासी 35 वर्षीय विवेक उर्फ गौरा ने करीब डेढ़ साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इससे दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। सोमवार शाम को विवेक अपना ऑटो लेकर घर आ रहा था। इसी बीच ऑटो की टक्कर चचेरे साले बलराम के ठेले से हो गई। इसपर दोनों में गाली-गलौज फिर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दिया। रात करीब आठ बजे दोनों में एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। विवेक तैश में आकर बलराम के घर में घुस गया। इसपर ससुरालियों ने विवेक को जमकर पीटा और कमरे में बंदकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे घर से बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सीएचसी बावन भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब एक बजे विवेक की मौत हो गई। पुलिस ने विवेक के ससुर रामगोपाल उर्फ नानक, चचिया ससुर श्याम कुमार, विजय कुमार, साले बलराम, सलहज उमा, रामकांठी और लक्ष्मी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

About NW-Editor

Check Also

DJ बंद होते ही बजे गोलियों के धमाके: हरदोई में दूल्हे की बारात मातम में बदली, आरोपी फरार

हरदोई जिले में रात 1 बजे के बाद डीजे बजाने से मना करने पर नशे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *