Breaking News

एसपी ने पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्द का किया निरीक्षण

– पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
– शस्त्रागार में शस्त्र चेक करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने पुलिस लाइन में स्थित वर्दी स्टोर एवं शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्रों के रख-रखाव और अभिलेखों के सही संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने की भी हिदायत दी गई।

About NW-Editor

Check Also

बिजली विभाग की लापरवाही पर भारी पड़ी जनशक्ति

– गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घेरा पावर हाउस – पचास घरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *