Breaking News

बिपिन राज कान्वेंट स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता

– प्रतिभागी बच्चों को जेल पर्यवेक्षक ने किया पुरस्कृत
– प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करते जेल पर्यवेक्षक।
फतेहपुर। बिपिन राज कान्वेंट स्कूल पनी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लांग जम, रेस, म्यूजिक चेयर, क्रिकेट, बैडमिंटन, निबंध आदि में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण मौजूद रहे। जेल पर्यक्षक बिपिन बिहारी शरण ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बच्चों को प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान आने पर उनको पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अभिताभ बिहारी शरन ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, कमलचंद वर्मा, राम किशोर गुप्ता, लीना श्रीवास्तव, शाइस्ता, शीबा खातून, प्रियंका श्रीवास्तव, इशरत, अंजली श्रीवास्तव, सदफ, हिमांशी, सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दूस, सुरेन्द्र पाठक, राजकुमार, अजय कुमार मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बिरसा मुंडा सेवा विद्यालय में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

– छात्र-छात्राओं को दिए स्वच्छता के टिप्स – बच्चों को स्वच्छता के टिप्स देतीं नर्सिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *