Breaking News

मतदाता जागरूकता को लेकर सपा की साइकिल रैली, कार्यकर्ताओं को दिया जिम्मेदारी का संदेश।

 

बिजनौर। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन एवं वरिष्ठ नेता अनुज मलिक के नेतृत्व में बुधवार को शहर में एसआईआर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत वैष्णो विहार स्थित अनुज मलिक के आवास से हुई और यह बैराज रोड, नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौराहा, रोडवेज चौराहा एवं कलक्ट्रेट रोड से होते हुए पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान नुमाइश ग्राउंड चौक पर स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विकास भवन परिसर पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समापन अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता अनुज मलिक ने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराना है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर विशेष नजर रखने और लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. रमेश तोमर, कामेंद्र सिंह, अखलाक पप्पू, एडवोकेट वीके कश्यप, सतपाल सिंह, प्रभा चौधरी, कमलेश भुईयार, राधा सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर, हालत गंभीर।

  बिजनौर – ( किरतपुर ) क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *