Breaking News

भाजपा स्थापना दिवस को मनाने की बनी रणनीति

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने भाग लिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने किया तो संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने किया। इस अवसर पर 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को वृहद रूप से मनाने की रणनीति बनाई गई। जिसमें 6 अप्रैल को भाजपा कार्यालय में झंडा लगाया जाएगा और कार्यालय को वृहद रूप से सजाया जाएगा। इसके साथ ही 7 अप्रैल को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे और सेल्फी लेकर फोटो सोशल मीडिया में भी अपलोड किया जाएगा। तो वही भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बनाए गए सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन के आयोजन के लिए भी रणनीति बनाई गई। जिसमें हर विधानसभा से 3-3 सदस्यों का वक्तव्य भी सुनना है। जिसके लिए हर विधानसभा से तीन सदस्य यानी 18 सक्रिय सदस्यों को चुनना है जिनके वक्तव्य हर विधानसभा में आयोजित होने वाले सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में सुने जाएंगे तो वही 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत यात्रा की गोष्टी 08 व 09 अप्रैल को आयोजित करना है जिसमें तीन विधानसभा 8 अप्रैल और तीन विधानसभा 9 अप्रैल को गोष्ठियां आयोजित की जाएगी। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 10 लाभार्थियों से मिलना है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा निकालनी है। सायं काल गांव में चौपाल लगानी है।वरिष्ठ लोगों का सम्मान करना है। बूथ समिति की बैठक करनी है। स्वच्छता अभियान को भी गति देना है तो वही 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाने के लिए 13 अप्रैल को डॉ अंबेडकर की मूर्ति के साफ-सफाई व सायंकाल दीप प्रज्ज्वलन करना है और 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनानी है। इसके साथी 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर विचार गोष्ठियों का भी आयोजन करना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, ज्ञानेंद्र सचान, जिला महामंत्री नीरज सिंह, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,उदय लोधी, मंत्री मनोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, युवा मोर्चा अध्यक्ष मधुराज विष्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, पुष्पा पासवान, मंजू शुक्ला, रेखा मिश्रा, सुनीता गुप्ता, सुशीला मौर्य, नगर उत्तरी के अध्यक्ष संजय लाला, लाल सिंह, शैलेंद्र रघुवंशी, विजयलक्ष्मी साहू, कमलेश योगी, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, विनोद गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना

– मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी – नहर कालोनी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *