Breaking News

फतेहपुर टैक्स बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष का स्वागत

फतेहपुर। फतेहपुर टैक्स बार एसोसिएशन के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का स्वागत समारोह कलेक्ट्रेट स्थित लाइब्रेरी हाल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आशीष गौड़ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हंसराज सिंह, पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार श्रवण गौड़, पूर्व अध्यक्ष यंग लायर्स रमेश सिंह भदोरिया, पूर्व मंत्री शिव गोपाल सिंह, पूर्व मंत्री बुद्ध प्रकाश, राजेंद्र शुक्ला, रमाकांत बाजपेई, सुरेश, आफताब, ममनून खा, जियाउल हसन, रामकृष्ण पांडे, वसीम अंसारी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, पुष्कल भट्ट, रवि प्रकाश त्रिवेदी, अजीत सिंह राठौड़, रजनीश दीक्षित, अरविंद नारायण मिश्रा, संदीप शुक्ला, सुनील गुप्ता, विजय शुक्ला, कमलेश शुक्ला, सुनील शुक्ला, वीर प्रकाश लोधी, गुरु प्रसाद, शिवकुमार अग्निहोत्री, अनिल पासवान, सुधीर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *