Breaking News

कथा के समापन पर हुआ भण्डारा

– भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
फतेहपुर। शहर के सथरियांव वार्ड में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास योगानंद ने कृष्ण बाल लीला का विस्तार से वर्णन किया। इसके साथ गोवर्धन पूजा प्रसंग पर विस्तार से चर्चा की। भागवत कथा के समापन पर आयोजकों की ओर से भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। सभी को पंक्ति में बैठाकर भण्डारे का प्रसाद खिलाया गया। सभी ने इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर यजमान नरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, सुशील सिंह, पंकज सिंह, वैशाली सिंह, प्रतीक सिंह, पूर्णिमा सिंह, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

19 नवंबर को फतेहपुर पहुंचेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी सुनवाई

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) का 19 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *