Breaking News

प्रतिबंधित हरे वृक्षों को धराशाई कर रहे वन माफिया

– काटे गए प्रतिबंधित हरे वृक्ष।
खागा, फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के यमुना तटवर्ती इलाकों में लकड़ी ठेकेदार साठ गांठ से प्रतिबंधित हरे वृक्षों को उजाड़ कर धराशाई कर रहे हैं। खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के जंगल में प्रतिबंधित नीम के तीन हरे वृक्षों को इलेक्ट्रॉनिक आरो से लकड़ी ठेकेदारों ने कारखासो के सहारे काटकर जमीजोद कर धराशाई कर दिया है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर यमुना तटवर्ती इलाकों में लकड़ी माफिया ठेकेदार सेटिंग गेटिंग के कारखासो के सिस्टम से वनों को नष्ट कर रहे हैं। प्रतिबंधित हरे वृक्षों को धराशाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी वायरल हो रहा है हालांकि हमारा समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मामले के बाबत क्षेत्राधिकारी वन रेंजर विवेक शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी जांच करा कर उचित कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *