Breaking News

रायगढ़ जंगल में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत: एक साथ मिले शव, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में युवक और युवती ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों की लाश जंगल में पेड़ से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बिनने गए थे।   इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी: सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच शुरू कर दी। शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *