Breaking News

“‘स्वामी रामभद्राचार्य का बयान: तीन तलाक और 25 बच्चे’? विवादित इस्लाम टिप्पणी पर भारी बवाल”

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के विक्टोरिया पार्क में चल रही रामकथा के दौरान जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने महिलाओं और धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस्लाम धर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस धर्म में महिलाओं की हालत बहुत खराब है। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि यहां एक महिला से 25-25 बच्चे पैदा किए जाते हैं, और जब महिलाएं बुजुर्ग हो जाती हैं तो तीन बार तलाक बोलकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। उन्होंने इसे ‘यूज एंड थ्रो’ (उपयोग करो और फेंक दो) की संस्कृति बताया, जो हमारे देश में स्वीकार्य नहीं है।

ज्यादा बच्चे पैदा करना नरक की ओर ले जाना: 3 बच्चे हों, संस्कार जरूरी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा कि बहुत ज्यादा बच्चे पैदा करना इंसान को नरक की ओर ले जाता है। रामभद्राचार्य ने कहा कि तीन बच्चे हो जाएं, चाहे वे लड़के हों या लड़कियां, यह कोई समस्या नहीं है। लेकिन जरूरी है कि बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाएं। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने बच्चों को सरस्वती विद्यालय में पढ़ाएं, कांवेंट या मदरसे में नहीं।

हिंदू धर्म में देवी, अन्य धर्मों में ‘बेबी’ और महिलाओं को 67% आरक्षण की मांग
स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी कहा जाता है, जबकि कुछ धर्मों में उन्हें ‘बेबी’ या ‘बीबी’ कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिला है, लेकिन उनका मानना है कि महिलाओं को मन से ज्यादा यानी 67% आरक्षण मिलना चाहिए, क्योंकि मनुष्य ने माता को पिता से बड़ा माना है।

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं स्वामी रामभद्राचार्य
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब स्वामी रामभद्राचार्य के बयान सुर्खियों में आए हों। हाल ही में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताया था और हिंदुओं से मुखर होने की अपील की थी। अब उनका यह बयान मुस्लिम महिलाओं को लेकर फिर विवादों में आ सकता है।

About SaniyaFTP

Check Also

ऑनलाइन रिलेशन, ऑफलाइन धोखा: बारात पहुँचते ही गायब हुई दुल्हन

सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर कथित रूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *