नवमनोनीत प्रदेश सचिव तबरेज वारसी उर्फ टीलू।
फतेहपुर। पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तेजपाल सिंह एडवोकेट ने संगठन विस्तार की दिशा में कार्य करते हुए शहर के पनी मुहल्ला निवासी तबरेज वारसी उर्फ टीलू को संगठन में प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होने आशा जताई कि संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूती प्रदान करें। प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर तबरेज वारसी उर्फ टीलू ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन में प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए काम किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी वह कार्य करेंगे। फाउंडेशन के नियमों के तहत प्रदेश में कलमकारों को जोड़ने का काम किया जाएगा। प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से नवमनोनीत प्रदेश सचिव को बधाई दी।

News Wani