Breaking News

देवरी चैकी के सिपाही के खिलाफ शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा

– डिघरूवा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता किए जाने पर डीएम से शिकायत
डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
फतेहपुर। डिघरूवा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के साथ देवरी चैकी के एक सिपाही द्वारा अभद्रता किए जाने पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोलते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि एक छात्रा को टीसी दिलाने के नाम पर छात्रा के साथ गए 112 नंबर जाफरगंज थाना देवरी चैकी के कांस्टेबल सुनील कुमार ने विद्यालय परिसर में अनावश्यक प्रवेश करके पढ़ाई का माहौल खराब किया। साथ ही प्रधानाचार्य का हाथ पकड़ कर झटक कर मोबाइल खींच लिया। यह अभद्र कार्य विद्यालय परिसर में चैदह जुलाई को शिक्षकों व छात्रों के बीच किया। सिपाही ने विद्यालय के प्रधानाचार्य की गरिमा को तार-तार कर दिया। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई हेतु पंद्रह जुलाई को मुलाकात की थी लेकिन एसपी ने सिपाही के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों का मनोबल गिर रहा है। इससे संघ अत्यंत क्षुब्ध है। डीएम से मांग किया कि सिपाही के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विजयकरण श्रीवास, करूणा शंकर मिश्र, राजेन्द्र शुक्ल, शिव सिंह भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *