बकेवर, फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा चैकी इलाके में चोर बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरी की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। हाल ही में 31 जुलाई की रात को चोरों ने किसानों के खेतों में बने ट्यूबवेल पर धावा बोला। चोर ट्यूबवेल में लगे स्टार्टर सहित तार लेकर फरार हो गए। चोरों ने ट्यूबवेल के कमरे का ताला और लॉकर तोड़कर इस चोरी को अंजाम दिया। कुछ किसानों ने शंका के आधार पर चोरों के नामजद नाम दिए, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन के करीब चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Check Also
फतेहपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को मिला पुरस्कार
फतेहपुर। डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. सत्यनारायण भारती विद्यालय, …
News Wani