Breaking News

फतेहपुर के एम्बिशन पब्लिक स्कूल में दादा-दादी के सम्मान में सजा यादगार समारोह

फतेहपुर। एम्बिशन पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय दादा-दादी दिवस के अवसर पर भावपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पारिवारिक संस्कारों की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। समारोह में दादा-दादी की मौजूदगी ने पूरे माहौल को आत्मीयता और अपनापन से भर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ रहे, जबकि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े मेजर चांद मोहम्मद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कर दादा-दादी का मन मोह लिया। दादा-दादी ने भी बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने जीवन के अनुभव साझा किए।

विद्यालय के प्रबंधक दिलशाद अहमद ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्नेह, अनुभव और संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानाचार्या आरती सोनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में बड़ों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने दादा-दादी, अभिभावकों और विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।

समारोह में विद्यालय स्टाफ की ओर से पूजा सोनी, शगुफ्ता परवीन, समाना जहरा, जसमीन बेगम, अनामिका विश्वकर्मा, श्रेया यादव, पूजा गौतम समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं दादा-दादी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

About NW-Editor

Check Also

दो महीने में पांच बार जला ट्रांसफार्मर, 15 दिन से अंधेरे में गांव; ग्रामीणों ने मांगा अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर

सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर। ऐरायां विकासखंड की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर गौती के मजरे दावतपुर गांव में बिजली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *