Breaking News

नेतन्याहू की साज-सज्जा पर 4 करोड़ रुपये खर्च, तीन प्रधानमंत्रियों में सबसे ज्यादा बिल

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हेयर स्टाइलिंग और मेकअप पर सरकारी खजाने से पिछले कुछ वर्षों में करीब 4 करोड़ रुपये खर्च होने का मामला सामने आया है। सूचना के अधिकार के तहत जारी सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 2019 से अगस्त 2026 के बीच प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर लगभग 4.7 लाख डॉलर खर्च किए गए।

इस अवधि में इजराइल में तीन प्रधानमंत्री रहे—बेंजामिन नेतन्याहू, नफ्ताली बेनेट और याइर लैपिड। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक कुल खर्च का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा से जुड़ा रहा।

हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के नाम गोपनीय

सरकारी दस्तावेजों में कई जगह प्रधानमंत्री के हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन जानकारियों को छिपाने के पीछे राज्य की सुरक्षा से जुड़ी वजहों का हवाला दिया है।

दिसंबर 2025 में वकील यारा शलित ने प्रधानमंत्री कार्यालय से इस खर्च का विवरण मांगा था। इसके बाद अलग-अलग वर्षों और महीनों में हुए खर्च की जानकारी सामने आई।

2023 में युद्ध के दौरान भी लाखों रुपये खर्च

इजराइल और हमास के बीच अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद भी प्रधानमंत्री की हेयर स्टाइलिंग और मेकअप पर खर्च जारी रहा।

सितंबर से नवंबर 2023 के बीच बालों की स्टाइलिंग पर करीब 2,600 डॉलर यानी लगभग 22 लाख रुपये खर्च हुए। इसी अवधि में मेकअप पर करीब 1,580 डॉलर यानी करीब 13 लाख रुपये खर्च किए गए।

अक्टूबर 2023 में अकेले हेयर स्टाइलिंग पर लगभग 810 डॉलर यानी करीब 68 हजार रुपये खर्च होने का रिकॉर्ड सामने आया है। पूरे 2023 में बालों और मेकअप से जुड़ा खर्च करीब 1.03 लाख डॉलर यानी लगभग 86 लाख रुपये रहा।

इसके मुकाबले 2022 में नफ्ताली बेनेट और याइर लैपिड के कार्यकाल के दौरान इसी तरह की सेवाओं पर करीब 27,600 डॉलर यानी लगभग 23 लाख रुपये खर्च हुए थे।

2025 में सबसे ज्यादा खर्च

रिकॉर्ड के अनुसार 2025 में नेतन्याहू के बालों और मेकअप पर सबसे अधिक रकम खर्च हुई। पूरे साल यह खर्च करीब 93 लाख रुपये तक पहुंच गया।

विदेश यात्राओं के दौरान भी इस मद में बड़ी रकम खर्च हुई। फरवरी 2025 में नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट की सेवाओं पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए गए। यह विदेश यात्रा के दौरान इस मद में सबसे बड़ा खर्च बताया गया है।

यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए हुई थी। इससे पहले जुलाई 2024 में नेतन्याहू की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान भी बालों और मेकअप पर करीब 9.6 लाख रुपये खर्च हुए थे।

कपड़ों और मेहमाननवाजी पर भी बड़ा खर्च

प्रधानमंत्री से जुड़े सरकारी खर्च में केवल मेकअप और हेयर स्टाइलिंग ही शामिल नहीं है। कपड़ों और मेहमानों की मेजबानी से जुड़े खर्च में भी नेतन्याहू का आंकड़ा अन्य प्रधानमंत्रियों से काफी अधिक रहा।

इन मदों में नेतन्याहू से जुड़े खर्च करीब 1.12 करोड़ रुपये रहे। वहीं नफ्ताली बेनेट के लिए करीब 16 लाख रुपये और याइर लैपिड के कार्यकाल में लगभग 2.2 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी सामने आई।

हालांकि, सरकार ने गहनों, कपड़ों और इमेज कंसल्टिंग से जुड़े कुछ खर्चों का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया है।

बालों के रंग को लेकर भी चर्चा में रहे हैं नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू लंबे समय से अपने बालों के रंग और लुक को लेकर चर्चा में रहे हैं। अलग-अलग मौकों पर उनके बाल गहरे भूरे, ग्रे और सफेद रंग में नजर आए हैं। कुछ मौकों पर उनके बालों में हरे या बैंगनी रंग के शेड की भी चर्चा हुई।

2017 में उनके बदलते हेयर कलर को लेकर सवाल उठे थे, जिस पर नेतन्याहू ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी। बाद में 2021 में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बालों के रंग को लेकर प्रयोग करने की बात बताई थी।

उन्होंने बताया था कि वह ऐसा शैंपू इस्तेमाल करते हैं जिससे बालों का रंग बदला जा सकता है। उनके मुताबिक प्रयोग के दौरान बाल कभी हरे, कभी भूरे और कभी बैंगनी रंग के दिखाई दिए।

इस पूरे मामले ने प्रधानमंत्री की निजी साज-सज्जा पर होने वाले सरकारी खर्च और उससे जुड़ी पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज कर दी है।c

About NW-Editor

Check Also

सऊदी अरब में हूतियों के हमले से मचा हड़कंप: अबहा एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना; 73 लोग हुए घायल

सना। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *