Breaking News

कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में भारतरत्न बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वी जयंती मनाई गई।

                                                                                                 ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में भारतरत्न बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वी जयंती अधिष्ठाता डॉ एन के शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में इटावा सदर विधायिका मा० सरिता भदौरिया जी उपस्थित हुई। कार्यक्रम के आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वल कर किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच बाबा साहब पर हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हिमांशू कुशवाहा, द्वितीय पुरस्कार प्रीती यादव एवं तृतीय पुरस्कार सुधांशू सिंह और अतुल कुमार सागर को एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मीनाक्षी गौतम, द्वितीय श्वेता सिंह रही जिनको माननीय विधायिका जी ने शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही नियमित योग करने वाले को उनके द्वारा टी शर्ट भी वितरित की गई। इस अवसर पर सदर विधायिका सहित श्रीमती पद्मा त्रिपाठी, तरुण बाजपेई ,,(अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) आदि ने संबोधित किया और अंत में अधिष्ठाता डॉ एन के शर्मा ने सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए माननीय विधायिका जी एवं अन्य को उनके प्रेरक संबोधन तथा उपस्थित समस्त शिक्षकों/ अधिकारियों/ कर्मचारियों/ छात्र-छात्राओं एवं कार्यक्रम के आयोजन हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को समारोह के सफल आयोजन हेतु आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About NW-Editor

Check Also

लालपुरा जैन मंदिर मे पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान से हुआ गुंजायान

आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे सभासद हेमलता प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ब्यूरो संजीव शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *