भारत की जनगणना श्रृंखला की 16वीं आजादी के बाद की आठवीं और देश की पहली डिजिटल जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का किया आयोजन
फ़िरोज़ाबाद भारत की जनगणना श्रृंखला की 16वीं आजादी के बाद की आठवीं और देश की पहली डिजिटल जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन उनके कक्ष में किया गया, इस बैठक में जनगणना की तैयारी और आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई, बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने भी प्रतिभाग किया, जिन्होंने जनगणना प्रक्रिया के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इस बार की जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी, प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान की गणना का कार्य होगा, द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए हैं कि इस राष्ट्र महत्व के कार्य को मिशन मोड पर लिया जाए, उन्होंने स्पष्ट किया की जनगणना के कार्य में सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता के तौर पर किया जाए, ताकि डाटा की सटीकता और समयबद्धता बनी रहे 20 व 21 फरवरी को जनगणना से जुड़े कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जाए, जबकि 23 फरवरी से जिले में जनगणना का आधिकारिक रूप से कार्य शुरू कर दिया जाए, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रथम डिजिटल जनगणना के सफल क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय के साथ काम करें, बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर नगर आयुक्त आदि उपस्थित रहंे।
News Wani
