Breaking News

दूल्हे की हरकत देख दुल्हन रह गई हैरान, शादी में मचा हंगामा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है. बंडा इलाके में एक शादी समारोह चल रहा था. यहां दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. हालांकि, इसे लेकर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. मगर पूरे इलाके में बस इसी शादी की चर्चा हो रही है. जानकारी के मुताबिक, युवती का रिश्ता अल्हादादपुर के युवक संग तय हुआ था. लड़का-लड़की ने एक दूसरे को देखा भी थी. फिर सहमती से शादी की डेट फिक्स की गई. शनिवार को नियत समय पर धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ बारात भी लड़की के घर पहुंच गई. इसके बाद द्वाराचार समेत शुरुआती रस्में हुईं. इस दौरान बारातियों का भोजन भी शुरू कर दिया गया.

दूल्हे की चाल देख भड़की दुल्हन: द्वाराचार के बाद आधे बाराती भोजन कर वापस लौट गए. वहीं मंडप में होने वाली रस्मों को लिए पहले दुल्हन को लाया गया. इसके बाद लड़के वालों ने दूल्हे को भी लाकर मंडप में बैठाने की कोशिश की. इसी दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी और उसने उसे लंगड़ाते देख लिया. इसके बाद लड़की भड़क गई. धोखा-धोखा चिल्लाते हुए वह खड़ी हो गई. कहा कि जिसे दिखाया था, वो लड़का कोई और था और ये कोई और. यह सुनते ही मंडप में हड़कंप मच गया.

लड़खड़ा कर गिर गया दूल्हा: दरअसल, मंडप में आने पर दूल्हे को दुल्हन के पास पटे पर बैठाने का प्रयास किया गया. इसी दौरान दूल्हा लड़खड़ा कर गिर पड़ा. फिर काफी कोशिश के बाद भी वह खड़ा नहीं हो पाया. यह देखकर दुल्हन ने उसके ऊपर दिव्यांग होने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. दुल्हन ने कहा कि शादी तय करते वक्त जिस लड़के को दिखाया गया था, वो कोई और था. यहां बारात में लड़का बदल दिया गया है. दुल्हन पक्ष ने इसे धोखाधड़ी बताया है.  दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के परिवार को समझाने की तमाम कोशिशें कीं. मगर जब बात नहीं बनी तो दूल्हे को बिना दुल्हन बारात वापस ले जानी पड़ी.

About NW-Editor

Check Also

रुकनपुर में भारी बारिश से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे धंसा, नीचे से बह रहा पानी; बड़े हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने मांगी मरम्मत

शाहजहांपुर। जिले के कलान क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश के बाद रुकनपुर गांव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *