Breaking News

सेंटमेरी के बच्चों द्वारा एकत्रित डोनेशन से बने आवास को जरूरतमंत दिनेश के परिवार को भेंट किया गया

-सेंटमेरी परिवार द्वारा जरूरतमंद को आवास भेंट करना सराहनीय कार्य- एसडीएम

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। सेन्ट मेरी इंटर कॉलेज की “होम स्वीट होम योजना का प्रसार” के तहत गुरुवार को ब्रह्मानंद कठेरिया एसडीएम चकरनगर के करकमलों द्वारा शहर के तिकोनिया के पास “पुलकहारन” में दिनेश और उनके परिवार को सेंटमेरी के विद्यार्थियों द्वारा एकत्रित किए गए चन्दा से निर्मित “आवास” भेंट किया गया।मुख्य अतिथि एसडीएम ब्रह्मानंद ने इसे सेंटमेरी परिवार की बहुत ही सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर सेन्ट मेरी इण्टर काॅलेज के मैनेजर फादर विन्सन,प्रिंसिपल फादर डाॅ.शीजू जॉर्ज,बाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन, शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। मैनेजर फादर विन्सन ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत सेंट मेरी इंटर कालेज इटावा के विद्यार्थियों द्वारा एकत्र किए गए डोनेशन से यह तीसरा आवास भेंट करके इस योजना का विस्तारीकरण किया गया है। प्रिंसिपल फादर डॉ.शीजू जॉर्ज ने बताया कि इस योजना का एकमात्र लक्ष्य है कि छात्र-छात्राओं में सहानुभूति,करुणा,परोपकार जैसे मानवीय गुणों का विकास करके उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

About NW-Editor

Check Also

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो संजीव शर्मा जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *