उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और एटा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं.जानकारी के अनुसार, मामला फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के हतौली गांव का है. यहां के रहने वाले योगेश की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व एटा जिले के थाना रिजोर क्षेत्र स्थित गांव वैश्य खेरिया निवासी पूजा के साथ हुई थी. पीड़िता के भाई लवकुश ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही योगेश अपनी पत्नी पूजा के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. आरोप है कि 15 मार्च की रात योगेश ने हैवानियत की हद पार करते हुए पूजा के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी आंखों में पेट्रोल डाल दिया. इतना ही नहीं, करीब चार घंटे तक उसे बुरी तरह प्रताड़ित करता रहा और उसके सिर के बाल भी काट दिए. इस दौरान अन्य ससुरालीजन भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे. घटना के अगले दिन 16 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे आरोपी पूजा को बेहोशी की हालत में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गोपालपुर के पास छोड़कर फरार हो गया.

News Wani