Breaking News

दरिंदगी की हद: गैंगरेप के बाद मिली बेसुध, टूटी साँसों से बोली– ‘मेरे साथ गलत हुआ

 

खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई। वह अपने पड़ोस के ही एक घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। बाहर बच्चादानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी दरिंदे ने निजी अंग में सरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला है। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।ये घटना शनिवार दोपहर को जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला की उम्र 45 वर्ष थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। शुक्रवार को सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची। यहां हरि व सुनील ने वहीं शराब पी। उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की। रोशनी चौकी प्रभारी सुषा परते ने बताया- घटना शनिवार दोपहर की हैं। महिला की मौत दोपहर 2 बजे के करीब हुई है। वह बेहोशी की हालत में पड़ोसी महिला के घर के आंगन में मिली थी।

पड़ोसी महिला ने बताया कि वह घबराते हुए आई थी। कह रही थी कि मुझे चक्कर आ रहे हैं। मैं जमीन पर ही आराम करना चाहती हूं।  इधर, महिला के दोनों बेटे उसे ढूंढ रहे थे। पड़ोसी महिला ने उन्हें बताया कि उनकी मां उसके घर पर हैं। जिसके बाद बेटों ने देखा कि वह बेहोश थी। कुछ देर बाद होश आने पर उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई। जिसके बाद परिजन ने डायल 100 को सूचना पुलिस के मुताबिक, गांव में शादी कार्यक्रम था। महिला सुबह घर से इसी कार्यक्रम में जाने का कहकर गई थी। लेकिन, दोपहर तक नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक महिला के साथ सुबह करीब 8 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक महिला आदिवासी समाज से हैं, जो कि खेती करती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों ने वारदात कबूल नहीं की हैं। महिला के शव को खालवा अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया है। यहां रविवार सुबह महिला के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पैनल पोस्टमॉर्टम मेडिकल कॉलेज के फारेंसिक विभाग के एक्सपर्ट की निगरानी में होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। महिला को अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।

About NW-Editor

Check Also

रात में सुनाई दीं रहस्यमयी आवाजें… सुबह उजागर हुआ कब्रिस्तान का खौफनाक मंजर

  खंडवा नगर में आसपास के कब्रिस्तान में कब्रें खोदने की सनसनीखेज़ मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *