Breaking News

उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

 

डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए क्रिकेट पिच (टर्फ) के निर्माण की मिली अनुमति।

आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक के दौरान जिला क्रीडा अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की कार्रवाई की से समिति को अवगत कराया। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में नए क्रिकेट पिच के निर्माण,तहसील स्तर पर युवा कल्याण एवं प्रा. वि. द. विभाग द्वारा तहसील स्तर पर समिति के गठन, स्टेडियम परिसर में कर्मचारियों के उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाने, वित्तीय वर्ष 2022-23 ,23 – 24 एवं 24 – 25 की ऑडिट कराने एवं वित्तीय वर्ष 2025- 26 में शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में समय समय पर उपयोगिता का आयोजन कराने हेतु प्रस्ताव जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। समिति के सदस्यों से व्यापक विचार विमर्श कर जिलाधिकारी ने सारे प्रस्तावों को अनुमोदित किया। इसके अलावा उन्होंने समिति की नियमित बैठक कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका एवं जिला पंचायत से स्टेडियम परिसर में कराए जा सकने वाले कार्यों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे इन विभागों द्वारा स्टेडियम में निर्माण एवं अन्य कार्य कराया जा सके। जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में विशेष साफ सफाई एवं रखरखाव के भी निर्देश दिए तथा स्टेडियम परिसर को हमेशा स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर , जिला विद्यालय निरीक्षक वी पी सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थितरहे।

About NW-Editor

Check Also

कई विद्युत उपकेंद्रों पर ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण

मऊ। तीन चरणों मे विधुत बिल मे उपभोक्ताओ को मिल रहा लाभ पहला चरण दिसम्बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *