Breaking News

सो रहे वृद्ध को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात बदमाशों ने सिर पर डंडे से कई वार कर हत्या कर दी, घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उठने पर हुई। हत्या की सूचना पर इलाके में हड़कम्प मच गया। पहाड़ीपुर निवासी कल्लू पाल उम्र 65वर्षीय पुत्र महंगू पाल गांव के किनारे खेतो पर बने घर के बरामदे में सो रहे थे, शनिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग के सिर पर डंडों से प्रहार कर हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, मृतक कल्लू के सिर पर चोटो के कई निशान है, ग्रामीणों ने बताया कि कल्लू घर पर ही पान-मसाला की दुकान चलाता था। इसीबीच वही ग्रामीणों में बंटवारे को लेकर घरेलू विवाद की भी चर्चा रही। जानकारी होने पर बकेवर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिंदकी सुशील कुमार द्विवेदी, एएसपी विजय शंकर मिश्रा, फोरेंसिक जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहाँ फॉरेंसिक टीम को मौके पर से खून से सना डंडा मिला। हत्या की वजह अभी स्प्ष्ट नही हो सकी है। जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल भी मृतक के घर पहुंच कर परिवार जनों को ढांढस बंधाया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। शीघ्र खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई है।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About NW-Editor

Check Also

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग – धरनास्थल पर पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *