Breaking News

विजय के लिए आसान हुआ सत्ता का रास्ता, गठबंधन को मिला नया सहारा

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सत्ता को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है और टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (TVK) को विदुतलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने बिना शर्त समर्थन दे दिया है।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि VCK के दो विधायकों के समर्थन के साथ TVK के पास 118 विधायकों का समर्थन मिल गया है, जो बहुमत के लिए आवश्यक सटीक संख्या है। अब विजय सभी 118 विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। दरअसल, विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को पहले 116 निर्वाचित विधायकों का समर्थन प्राप्त था, जिनमें कांग्रेस के पांच और वामपंथी दलों के चार विधायक शामिल थे। लेकिन उन्हें सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन के आवश्यकता थी। वीसीके की दो सीटें जुड़ने से पार्टी की संख्या बढ़कर 118 हो गई है, जिससे विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

वीसीके ने किया निःशर्त समर्थन

वीसीके के विधानमंडल दल के नेता वन्नी अरसु द्वारा राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर को लिखे पत्र में कहा गया, “तमिलनाडु राज्य में सरकार बनाने के उद्देश्य से टीवीके के अध्यक्ष और विधानमंडल दल के नेता विजय के नेतृत्व में टीवीके को अपना समर्थन देते हैं। यह समर्थन तमिलनाडु के लोगों के लिए स्थिर और लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित करने के हित में दिया जा रहा है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया हमारे इस निःशर्त समर्थन को रिकॉर्ड में दर्ज करें।” एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वामपंथी दलों ने जहां बिना शर्त समर्थन दिया था, वहीं कांग्रेस का समर्थन कुछ शर्तों के साथ आया था। वामपंथियों ने विजय के मंत्रिमंडल से खुद को अलग कर लिया, जबकि कांग्रेस को दो मंत्रालयों की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, एआईएडीएमके के तीन विधायकों ने भी बगावत कर दी है और वे टीवीके में शामिल हो सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP की सरकार, शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *