शब-ए-बरात पर रात भर चला इबादत का दौर

– पूर्वजों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़कर मांगी दुआएं
– कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ते मुस्लिम समुदाय के लोग।
फतेहपुर। जिले भर में शब-ए-बरात का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। जहां दिन भर घर की महिलाओं ने तरह-तरह के हलवे बनाए वहीं पुरूषों व बच्चों ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़कर अल्लाह पाक से दुआएं मांगी। कब्रिस्तान व दरगाहों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। घरों पर रात भर इबादत का दौर चलता रहा। शब-ए-बरात के मौके पर मंगलवार की सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल पहल तेज हो गई थी। हलवे की सामग्री की दुकानें यूं तो कई दिनों से सज गई थीं लेकिन आज दुकानों पर अधिक भीड़ देखी गई। घर की महिलाओं ने तरह-तरह के हलवे बनाए। अस्र की नमाज के बाद घरों पर पूर्वजों के नाम से हलवा पर फातिहा करवाया गया। बाद नमाज मगरिब जहां पुरूष वर्ग ने अपने पूर्वजों की कब्रिस्तानों पर फातिया पढ़ा और अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाकर कब्रिस्तान पर रोशनी व सुगंध का माहौल बना दिया, वहीं महिलाओं व पुरूष सहित घर के अधिकांश सदस्यों ने पूरी रात अल्लाह की बारगाह में इबादत कर लम्बी उम्र की दुआएं और गुनाहों की माफी मांगी। शब-ए-बरात के मद्देनजर लोगों ने कब्रिस्तानों की साफ-सफाई एक पखवारे से शुरू करा दी थी। पर्व के दिन मस्जिदों, दरगाहों व कब्रिस्तानों को विशेष रूप से सजाया गया था।

About NW-Editor

Check Also

डीआईओएस से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

– अभिभावकों का शोषण बंद किए जाने की मांग – डीआईओएस से मुलाकात करता व्यापारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *