Breaking News

बंद कमरे में कपड़े बदल रही नातिन के साथ नाना की हैवानियत सुन कांप उठेगी रूह

मोगा में 60 साल के नाना ने 14 साल की नातिन को कमरे में कपड़े बदलते हुए पकड़ लिया। नाना पहले से ही अंदर छुपा हुआ था। उसने नातिन से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दौड़ी आई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कमरे के भीतर नातिन के विरोध करने पर नाना ने दातर से उसे बुरी तरह से काट दिया। इसके बाद मां ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। वह दरवाजा खुलते ही जान बचाने के लिए खून से लथपथ नग्न हालत में ही जान बचाने के लिए बाहर दौड़ी। मां ने दावा किया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस फिलहाल बयान दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दे रही है।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • स्कूल से लौटी थी छात्रा, नाना पहले से अंदर छुपा: 14 साल की लड़की एक स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। सोमवार को वह रोजाना की तरह स्कूल से घर लौटी। इसके बाद वह कपड़े बदलने के लिए कमरे में चली गई। इस बारे में नाना को पहले से पता था। वह पहले ही उस कमरे में जाकर छुप गया।
  • यूनिफॉर्म उतारते ही हमला किया: लड़की की मां ने बताया कि बेटी ने कपड़े उतारने से पहले कमरे को कुंडी लगा दी थी, ताकि कोई वहां आ न जाए। उसे पता नहीं था कि नाना पहले से ही वहां छुपा हुआ है। इसके बाद जब लड़की ने अपनी यूनिफॉर्म उतारी तो नाना ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। यह देख लड़की ने इसका विरोध किया तो नाना भड़क गया।
  • बच्ची चिल्लाई तो हाथ-मुंह, सिर पर हमला किया: लड़की की मां ने बताया कि नाना के चंगुल से छूटने के लिए बेटी चिल्लाने लगी। उस वक्त वह पास में ही थी। वह दौड़ी-दौड़ी कमरे की तरफ आई तो उसका दरवाजा बंद मिला। वह जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगी। इससे नाना गुस्से में आ गया। उसने तेजधार हथियार दातर निकाला और छात्रा को नग्न हालत में ही बुरी तरह से काटने लगा। उसने बेतहाशा वार कर लड़की के सिर, हाथ और चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
  • दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला: इसके बाद मां ने जोर-जोर से रोते-चिल्लाते वहां लोगों को इकट्‌ठा किया। इसके बाद लगातार चिल्लाती लड़की को बचाने के लिए लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। जैसे ही दरवाजा टूटा तो नाना की पकड़ ढीली पड़ गई। लड़की जान बचाने के लिए खून से लथपथ हालत में ही बिना कपड़ों के बाहर की तरफ भागी। जिसे परिजनों ने तुरंत कपड़े में लपेटा और अस्पताल ले गए।
  • गुस्साए लोगों ने नाना को पीटा: लड़की की हालत देखकर लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने आरोपी नाना मंगल को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। हमले में इस्तेमाल हथियार की भी तलाश की जा रही है।

    अपना घर बेचकर साथ रहने आया था नाना: लड़की की मां ने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका मामा लगता है। वह पहले किसी दूसरे गांव में रहता था। 6 महीने पहले वह अपना घर बेचकर उनके साथ रहने आ गया। मां ने कहा कि वह मेरा मामा था, इसलिए इस तरह की कोई वारदात कर देगा, इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

    मां बोली- पहले भी अश्लील हरकतें कीं: लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि उसका मामा लंबे समय से अश्लील हरकतें करता था। बेटी ने यह बात परिवार को बताई थी और इसका विरोध भी किया गया था। ऐसा लगता है कि इसी बात से नाराज होकर वह कोई बड़ी वारदात करना चाहता था। फिर गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हमने उसका भरोसा किया और उसने हमारे साथ ऐसा किया। इसे कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।

    डॉक्टर बोले- लड़की की हालत गंभीर, काफी खून बह चुका: लड़की का इलाज कर रहे अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि घायल को गंभीर हालत में लाया गया था। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे और काफी खून बह चुका था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

    पुलिस बोली- बयान दर्ज कर कार्रवाई करेंगे:  मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि घटना उनके संज्ञान में है। घायल लड़की और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

“नशे की सनक में हैवानियत: मदद के बहाने युवती ने बुजुर्ग को कमरे में बुलाया, लूटे पैसों से खरीदा चिट्टा”

पंजाब के होशियारपुर में नशेड़ी युवती ने अंकल कह मीठी-मीठी बातें कर एक बुजुर्ग को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *