Breaking News

रिश्तों पर लगा कलंक: देवर ने दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी, वीडियो वायरल की दी धमकी

जयपुर: जयपुर में एक विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। धोखे से बाइक पर बैठाकर देवर उसे अपने साथ ले गया। दोस्तों के साथ मिलकर विवाहिता से दरिंदगी की। मोबाइल में बताए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने कालवाड़ थाने में देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच ACP (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- हरमाड़ा की रहने वाली 24 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने अपने देवर और उसके दो दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि धोखे से उसका देवर बाइक पर बैठाकर उसे अपने साथ ले गया। वहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे। आरोपी देवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान उन्होंने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिए। तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप करने के बाद बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कालवाड़ थाने में पीड़ित विवाहिता ने अपने देवर और उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

“विधवा बहू को प्रेमी संग देख भड़के ससुर-जेठ, दोनों को जिंदा जलाया—गांव में दहशत”

जयपुर के पास मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बांडोलाव गांव में अवैध संबंधों के शक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *