Breaking News

फेरे हुए पूरे, लेकिन टूटा रिश्ता! बारातियों की हरकत दूल्हे पर पड़ी भारी

 

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया।  शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी चंडीगढ़ निवासी युवक के साथ तीन माह पूर्व तय की थी। तिलक के साथ शादी और विदाई की तिथि निकाली गईं। दूल्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ करीब एक सप्ताह पहले ही लखीमपुर आ गया था। 23 मई को शहर के एक मैरिज हॉल में दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो दोनों पक्षों के रिश्तेदार खुशियां मनाने लगे। बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया।

बताया जाता है कि फेरे होने के बाद अचानक दुल्हन ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप था कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने नशे में गाली-गलौज की। दुल्हन को भी बुरा-भला कहा। इस पर दुल्हन ने रिश्ता तोड़ने की बात तक कह डाली। इधर, लड़के पक्ष के लोगों ने नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन किसी भी हाल में ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी।  पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली लेकर आई, जहां घंटों चली पंचायत के बाद सामान वापस करने की बात पर समझौता हुआ। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया।  सदर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ने की लिखित सहमति दी है।

About NW-Editor

Check Also

लखीमपुर खीरी में विकास की बड़ी सौगात, कृष्णा टॉकीज ओवरब्रिज को मिली मंजूरी

लखीमपुर खीरी। जिले के विकास को नई दिशा देते हुए कृष्णा टॉकीज ओवरब्रिज परियोजना को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *