विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी जी को भारतीय सेना (महाराष्ट्र यूनिट) द्वारा किया गया सम्मानित।

 

चाँद मियाँ

लखीमपुर खीरी: सामाजिक संगठन विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन देश की जनता के अधिकारों के लिए तो कार्य करती ही रही है साथ ही साथ संगठन द्वारा देश की आन बान शान जिस पर हमारे पूरे भारत के सभी नागरिकों को गर्व है क्योंकि जब हम सभी अपने घरों में चैन की नींद ले रहे होते हैं सभी हमारे देश की सेना अपने देश की रक्षा के लिए सेवाएं दे रही होती है अपने परिवार से दूर रह कर हम सभी की रक्षा के लिए अपनी नींदों को त्याग कर सेवाएं देते हैं और अगर जरूरत पड़े तो हम सभी का फर्ज है कि अपनी आर्मी का भी हम सम्मान करे और जरूरत पड़ने पर साथ दे। इसी क्रम में महाराष्ट्र के जनपद बीड में जब हमारी सेना के जवानों को जब कोई सहयोग के लिए आगे नहीं आया सभी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सय्यद लायक साहब को पता चला तो सेना के जवानों से मुलाकात की और जो सहयोग हो सका मदद भी की जिससे हमारे आर्मी के ऑफिसर ने ऊपर बात करके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी सम्मानित करने का फैसला लिया जिसके लिए मै देश की आर्मी को और सभी अधिकारियों को सैल्यूट करता हूं कि मुझे इस लायक समझा जो इतना बड़ा सम्मान दिया। जिसके लिए हमारे पूरे संगठन को गर्व महसूस हो रहा है। हमने वादा किया है कि जहां भी जरूरत पड़ेगी हमारा संगठन हर तरह से आर्मी के ऑफिसर एवं जवानों के साथ है। इस मौके पर 136 बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्री प्रभु अमित चंद्रकांत साहब, डी सिंह एवं एन के शेख जलील दस्तगीर साहब एवं हमारी सेना के जवानों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सय्यद लायक साहब, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लीगल सेल एडवोकेट हादी अहमद कादरी साहब, राष्ट्रीय प्रमुख मीडिया प्रभारी वाई के नारायणनपुरकर साहब, प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र शेख रशीद साहब, मराठवाड़ा अध्यक्ष एडवोकेट साजिद साहब, शेख समीर जी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

निघासन के जंगलों में धधक रहीं अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मोहम्मद कमर, लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *