Breaking News

सीजफायर पर ट्रंप की दहाड़: भारत-पाक तनाव पर अमेरिका की बड़ी चौकसी

 

वॉशिंगटन डीसी: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि दोनों देशों के नेतृत्व ने समझदारी दिखाई और समय रहते इस संघर्ष को रोक दिया।

ट्रम्प ने कहा, “अगर यह आक्रमण नहीं रुकता, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे।” उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने इस ऐतिहासिक समझौते में पर्दे के पीछे कूटनीतिक सहयोग दिया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अब अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्ते और बढ़ाने पर काम करेगा।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव चरम पर था और वैश्विक स्तर पर चिंता का माहौल बना हुआ था। सीजफायर के बाद फिलहाल नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई है और दोनों ओर से किसी गोलीबारी की खबर नहीं है। यह बयान दोनों देशों के लिए कूटनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

“ईरान ने मुझे सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर दिया” – Donald Trump का सनसनीखेज दावा, बोले- ‘थैंक्यू, पर नहीं चाहिए'”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों से एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपब्लिकन पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *