Breaking News

उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण

 

फतेहपुर। विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय कृषि बीज भंडार तेलियानी में उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा वृक्षारोंपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी तेलियानी अभिषेक समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2025 के अंतर्गत आज एक वृक्ष मां के नाम वन महोत्सव-2025 का शुभारंभ तेलियानी बीज भंडार परिसर में वृक्षारोंपण कर किया गया। इस अवसर पर किसानों को पौधों का वितरण किया गया। समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इससे हमें ऑक्सीजन के साथ-साथ छांव भी मिलती है और उन्होंने किसानों, नागरिकों से अपील किया कि एक पौधा जरूर लगाएं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा लगाना जरूरी है इससे वातावरण सुंदर व स्वच्छ रहेगा और शुद्ध हवा मिलेगी । इसके लिए हम सभी का दायित्व है कि एक-एक पौधा अवश्य रोपित करें साथ ही संरक्षण भी करें। इस अवसर पर राजेश राज, दीपक, मुन्नू सिंह, शिवम् आदि किसान मौजूद रहें।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी; राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दौतरी कसार गांव में सर्पदंश से एक 20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *