Breaking News

14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दौरान पीड़िता की मौत”

मेरठ:  मेरठ में बॉयफ्रेंड ने अपने 2 दोस्तों के साथ 14 साल की लड़की से गैंगरेप किया। आरोपी ने आधी रात बहाने से लड़की को अपने घर बुलाया। फिर बंधक बनाकर दोनों दोस्तों के साथ वारदात की। जब लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी फरार हो गए। अगले दिन सुबह 5 बजे बॉयफ्रेंड की मां कमरे में गई तो लड़की खून से लथपथ बेसुध पड़ी थी। मां ने लोगों की मदद से लड़की को उसके घर पहुंचाया। जहां 2 घंटे के बाद होश उसे आया। परिजनों ने घटना के बारे में पूछा तो वह शांत रही। फिर कमरे में जाकर जहर पी लिया। घरवाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों के हंगामे के बाद पुलिस ने आनन-फानन में शुक्रवार देर रात किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया। फिर पुलिस फोर्स के साथ डेडबॉडी गांव भेजी गई। उसके साथ गैंगरेप 25 जनवरी की रात हुआ था। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। साथ ही अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि पुलिस ने मामले को अफेयर बताया है।

बता दें किशोरी को 25 जनवरी की रात गांव निवासी अनुज बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर रेप किया। बदहवास हालत में पीड़िता घर पहुंची और घटनाक्रम बताया। आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते किशोरी को मेडिकल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार शाम पीड़िता की मौत हो गई। 29 जनवरी को पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अनुज और उसके परिजनों के खिलाफ रेप, पोक्सो और कई धारा में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की और गैंगरेप कर जहर देने का आरोप लगाया। आरोप लगाया पुलिस ने तहरीर बदल दी थी। एसएसपी ने सीओ मवाना को जांच सौंपी है।

आरोपी के परिजन बोले, किशोरी को परिजनों ने ही पीटा: अनुज के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों के सामने बताया किशोरी से न रेप हुआ और न ही उसे जहर दिया गया। बताया किशोरी को रात के समय सही सलामत उसके घर छोड़ा गया था। किशोरी को उसके ही परिजनों ने पीटा था, जिसके बाद किशोरी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। बताया किशोरी के उपचार के लिए उन्होंने रकम भी दी थी। अब फंसाने की साजिश की जा रही है।

मोर्चरी पर ग्रामीणों का जमावड़ा: किशोरी की मौत के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों का मोर्चरी पर जमावड़ा लग गया। भाई की आंखों में आंसू थे। बार बार परिजन आरोप लगा रहे थे पुलिस ने मदद नहीं की। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने दूसरे थाने से मुकदमे की जांच की मांग की है। बाकी आरोपियों के नाम बढ़ाने, धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस की लापरवाही को लेकर सभी में गुस्सा था। एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक और किशोरी दोनों परिचित थे। युवती 25 जनवरी की रात को आरोपी से मिलने गई थी। युवती ने जहर अपने घर पीया था। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार द्वारा जिन अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं, उन्हें भी हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

*निगोहां क्षेत्र को बड़ी सौगात, होली–महाशिवरात्रि पर पेट्रोल-डीजल दो रूपये सस्ता*….

  निगोहां। लखनऊ।निगोहां क्षेत्र के लोगों के लिए होली और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *