Breaking News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के फिर जिलाध्यक्ष बने विजय

– नवमनोनीत जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर।
फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संगठन विस्तार को मजबूत करते हुए बहुआ ग्रामीण क्षेत्र के बरौहा निवासी विजय सिंह गौर को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू के निर्देश व काशी प्रांत अध्यक्ष कृष्णन सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह एवं मंडल अध्यक्ष प्रयागराज सुरेश प्रताप सिंह की अनुशंसा पर यह घोषणा की गई। विजय सिंह गौर को क्षत्रिय समाज के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण, सेवाभावना एवं संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी फिर सौंपी गई है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासन बनाए रखते हुए सनातन हिंदू समाज के उत्थान, विकास एवं संगठन विस्तार के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। संगठन ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान को गति मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनेगा। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने विजय सिंह गौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में संगठन का नारा खाड़ी से पहाड़ी तक एवं कमजोर से लेकर तगड़े तक भी पदाधिकारियों द्वारा दोहराया गया।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर बाबा से मारपीट

– कार्रवाई न होने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार – डीएम को शिकायती पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *