Breaking News

प्रयागराज में सुबह से हो रही बारिश: जगह जगह जलभराव

प्रयागराज का मौसम सुबह से ही ठंडा है। बारिश होने के बाद से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही है लेकिन कई जगहों पर प्रमुख सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। सुबह से ही कभी तेज बारिश हो रही है तो कभी बूंदाबादी हो रही है। प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज चौराहा, CMP कॉलेज के पास, हिंदू हाॅस्टल चौराहा समेत अन्य प्रमुख चौराहों के पास जलजमाव दिखा। आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं दूसरी ओर प्रयागराज के अलावा अन्य शहरों में भी तेज बारिश हो रही है। इससे गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। इसका असर गंगा और यमुना नदी में भी दिखने लगा है।

24 घंटे में 20 सेमी.बढ़ा गंगा का जलस्तर: गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर की बात की जाए तो गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 20 सेमी बढ़ गया। यह बढ़ोत्तरी फाफामऊ की है। इसी तरह छतनाग में बीते 24 घंटे में 3 सेमी की वृद्धि हुई है। यहां अभी का गंगा का जलस्तर 71.21 मीटर है।वहीं, यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। नैनी में यमुना का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 14 सेमी बढ़ गया। आज शनिवार को यहां का जलस्तर 72.21 मीटर रिकार्ड किया गया है। अभी जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।

About NW-Editor

Check Also

शंकराचार्य का योगी सरकार को 40 दिन का अल्टीमेटम: ‘हिंदू होने’ का प्रमाण दें, गाय को गोमाता घोषित करने की मांग

प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *