Breaking News

यातायात नियम तोड़े, तो वर्दी भी नहीं बनी ढाल – पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

 

– यातायात नियमों की अनदेखी नहीं चलेगी, पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
– सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस लाइन गेट पर चला विशेष अभियान

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इस अभियान की शुरुआत खुद पुलिस कर्मियों से की गई है, ताकि आम जनता को भी नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा सके। पुलिस लाइन गेट फतेहगढ़ पर सोमवार को सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट के बाइक चला रहे पुलिस कर्मियों के चालान काटे गए। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सीओ सिटी ने स्पष्ट किया कि जब तक पुलिस कर्मी खुद नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक आम नागरिकों में जागरूकता नहीं आ सकती। उन्होंने कहा, “जनता को सीख देने से पहले खुद पुलिस को उदाहरण बनना होगा। इसी उद्देश्य से अभियान की शुरुआत पुलिस कर्मियों से की गई है।”

उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि यह लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी इसी तरह चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं है, बल्कि नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

 

About NW-Editor

Check Also

दूल्हे की हरकत देख दुल्हन रह गई हैरान, शादी में मचा हंगामा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है. बंडा इलाके में एक शादी समारोह चल रहा था. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *